पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबदायूं. बीजेपी विधायक द्वारा बदायूं सांसद के काम की तारीफ को सीएम योगी को लेटर लिखे जाने के बाद अब समाजवादी पार्टी ने जगह-जगह पोस्टर लगवाए हैं। जिसमें समाजवादी पार्टी के सांसद का बीजेपी द्वारा तारीफ और अखबार की कटिंग लगाई गई है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष का कहना है कि विकास न होने पर बीजेपी के विधायकों ने आवाज उठाई और समझा है इसलिए उनको धन्यवाद कि भाजपा ने बहुत दिनों के बाद सच बोला है।
क्या है पोस्टर में
- इस पोस्टर पर ऊपर की तरफ मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और बदायूं से सांसद धर्मेद्र यादव के फोटो छपी है। विभिन्न अखबारों में छपी बीजेपी के विधायकों के लेटर से संबंधित खबरे छपी हैं और सबसे नीचे उसे छपवाने वाले कार्यकर्ता हिरदेश यादव, महामंत्री छात्रसंघ बरेली कॉलेज, बरेली का नाम छपा है।
क्या कहना है सदर नगर पालिका अध्यक्ष का ?
- पोस्टर शहर में लगाने के बाद बदायूं सदर नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल का कहना है पूर्व में खबरें भी छपी थी उसे सही से कोई नहीं समझ पाया बात विकास की थी। पूर्व में जो काम सपा सरकार ने कराये उससे ज्यादा भाजपा कराएगी। मगर इस घटना को तोड़मरोड़ के पेश किया गया। उसके बाद अब इस तरह से पोस्टर लगाये जा रहे है यह अच्छा नहीं है। हम जो भी शहर में किसी तरह के पोस्टर लगे होंगे हम उनको नोटिस देकर कार्रवाई करेंगे।
क्या है मामला
- पिछले दिनों भाजपा के 3 विधायक और एक एमएलसी ने मुख्यमंत्री योगी को एक पत्र लिखा था। इस पत्र को बीजेपी के शहर विधायक महेश गुप्ता ने लिखा था जिसपर सहमति दातागंज से विधायक, बिल्सी से आरके शर्मा और एमएलसी जयपाल सिंह ने की थी। उन्होंने लिखा की अगर 2019 का चुनाव जितना है तो सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव से ज्यादा काम कराने होंगे।
- इस पत्र में सपा सांसद की तारीफ करते हुए कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री के भाई की यहां पर गहरी आस्था है उन्होंने मेडिकल कॉलेज, फोरलेन हाईवे, ओवरब्रिज और कई इंटर कॉलेज बनवाए हैं। जबकि भाजपा के 5 विधायक हैं इसके बाद भी उनकी आस्था कम नहीं हुई है और हम इनसे ज्यादा विकास कराए तो 2019 का चुनाव तभी जीत सकते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.