बमसन में तकनीकी सहायकों के भरे जाएंगे पद
टौणीदेवी| विकास खंड बमसन के टौणी देवी के तहत विभिन्न पंचायतों में दो पद तकनीकी सहायकों के रिक्त पड़े हैं। जिनको भरने की प्रक्रिया खंड विकास अधिकारी बमसन द्वारा शुरू कर दी गई है। बीडीओ रमेश चंद ने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी 23 मार्च तक आवेदन कर सकते है। उसके बाद उन्हें निर्धारित तिथि को समस्त मूल प्रमाण-पत्रों की जांच को बुलाया जाएगा। जिसके लिए उन्हें बाद में सूचित किया जाएगा।