पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंटरनेशनल डेस्क. सीरिया को अपने ही देश के बेगुनाह लोगों पर किए गए केमिकल अटैक का जवाब मिलने लगा है। अमेरिका ने वॉर्निंग के बाद सीरिया पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। इस काम में फ्रांस और ब्रिटेन ने भी उसका साथ दिया। तीनों देशों ने मिलकर राजधानी दमिश्क और होम्स शहर पर 100 से ज्यादा मिसाइलें दागीं। हालांकि, सीरिया सरकार के विरोधी गुट के लिए ये हमले इतना बड़े नहीं हैं। उन्होंने पहले ही कहा था कि अमेरिका के हमले सिर्फ केमिकल वेपन्स वाली जगहों पर होंगे। इनका मकसद प्रेसिडेंट बशर अल असद को कमजोर करना बिल्कुल नहीं होगा। ओरिएंट न्यूज वेबसाइट ने ऐसे एयरबेस और मिलिट्री अड्डों की लिस्ट भी जारी की थी, जो हमले का शिकार हो सकते हैं।
तियास या टी4 एयरबेस
सीरिया के होम्स शहर के पास ये देश का सबसे बड़ा मिलिट्री एयरबेस है। यहां पर प्लेन खड़े करने के लिए 54 सीमेंट हैंगर्स और दो रनवे हैं, जिनमें से एक तकरीबन तीन किमी लंबा है। ओरिएंट अखबार के मुताबिक, यहां मिग 29एस और 27एस जैसे फाइटर्स जेट्स तैनात हैं। इसके अलावा टैंक और तमाम मॉडर्न मिलिट्री वेपन्स हैं। ये एयरबेस पहले भी निशाने पर रहा है और कई बार हमलों का शिकार हो चुका है।
आगे की स्लाइड्स में जानें बाकी कौन सी 9 जगहें हैं निशाने पर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.