- Hindi News
- National
- Ranchi News Power Lifter Devi Prasad Won Gold For Jharkhand By Lifting 870 Kg
पावर लिफ्टर देवी प्रसाद ने 870 किलो का वजन उठाकर झारखंड के लिए गोल्ड जीता
रांची | पटना में संपन्न ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज पावर लिफ्टिंग व सर्वश्रेष्ठ फिजिक्स प्रतियोगिता में आरएसबी रांची से पोस्टल डिपार्टमेंट के देवी प्रसाद चटर्जी ने वजन उठाने में नया कीर्तिमान हासिल किया। चटर्जी ने 870 किलो वजन उठाकर सबसे ज्यादा वजन उठाने वाले खिलाड़ी बन गए। साथ ही झारखंड के झोली में गोल्ड डाले। पूरे भारत से 400 से ज्यादा खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग लिए थे। आरएसबी रांची से पोस्टल डिपार्टमेंट के देवी प्रसाद चटर्जी, राजेश कुमार सिंह व सोमेन कुमार डे का चयन हुआ था। पोस्टल डिपार्टमेंट के देवी प्रसाद चटर्जी अभी बोकारो स्टील सिटी हेड पोस्ट ऑफिस में कार्यरत हैं। वे मार्केटिंग कार्यकारी के पद पर कार्य कर रहे हैं।