पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला दिवस पर प्रभात फेरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चान्हो|अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखण्ड के बीजूपाड़ा मे माहेर आश्रम द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वहां महिलाओं द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई। बैनर पोस्टर के साथ प्रभात फेरी मे शामिल महिलाएं अपने अधिकार को लेकर नारे भी लगा रहे थे। माहेर आश्रम से प्रारंभ हुई यह रैली बीजूपाड़ा चौक होते हुए बस्ती पहुंचकर सभा मे बदल गई। मौके पर उपस्थित समाजसेवी अजीत कुमार सिंह ने महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र मे पीछे नही है। अपने मेहनत और परिश्रम से महिलाएं हर दिन परचम लहरा रही हैं।उन्होने अनेक उदाहरणों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की बात कही। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र मे महिलाएं आगे आ रही है जो समाज के लिए शुभ संकेत है। वहीं प्रमोद लाल ने कहा कि किसी भी देश या समाज के विकास मे महिलाओं की अहम भूमिका होती है, यह हमारे देश की विशेषता रही है कि हम आदिकाल से महिलाओं का न सिर्फ सम्मान करते आ रहे है बल्कि उनकी पूजा भी करते रहे है। मौके पर मुखिया मंगरू भगत, मंगलेश्वर उरांव, शिव उरांव, दीपाली प्रसाद, राजीव कुमार, रोजलीन किस्पेाट्टा सहित अन्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...