पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Prabhatferi Will Come Out Of Shri Radhakrishna Temple On 21st

श्री राधाकृष्ण मंदिर से 21 को निकलेगी प्रभातफेरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
25 मार्च से नवरात्र का पाठ : उन्होंने बताया कि नवरात्र पाठ की शुरुआत 25 मार्च से होगी और समापन 2 अप्रैल को होगा। इस दौरान नवरात्रों के दिनों में श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ सुबह 7 से 10 बजे तक होगा। बैठक में प्रधान रामचंद्र तलेजा, मुखी राधेश्याम किंगर, हरिश अरोड़ा, हरिचंद किंगर, चंद्रभान तलेजा, गोपाल दास सरदाना, नंद किशोर अरोड़ा, अंचल किंगर, किशोरी किंगर, केशर पपनेजा, निखिल घेई, हरिश मनुजा, दिनेश गखड़, पवन मनुजा, किशोरी मुंजाल, अरुण जसुजा, महेश कुक्कड़, रोनक मिढ़ा, सुनील कटारिया, गौरी शंकर, मादनपोत्रा, रमेश तनेजा, नवीन पपनेजा, रोहित तलेजा, ललित किंगर, मनोज किंगर और सुशील गेरा शामिल हुए।

श्री राधाकृष्ण मंदिर कृष्णा नगर कॉलोनी में रामनवमी को लेकर बैठक हुई। रामचंद्र तलेजा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से 2 अप्रैल को रामनवमी और नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। रामनवमी के उपलक्ष्य में दो दिन प्रभातफेरी निकालने का निर्णय हुआ। इसके तहत 21 और 22 मार्च को श्री राधाकृष्ण मंदिर से सुबह 6.30 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसमें दुर्गा जागरण मंडली के सदस्यों और भक्तों द्वारा भजन गायन करते हुए कॉलोनी के सभी चौक-चौराहों से होते हुए वापस श्री राधाकृष्ण मंदिर पहुंचेंगे। यहां प्रभातफेरी का समापन होगा। मीडिया प्रभारी अरुण जासूजा ने बताया कि 23 मार्च को सुबह 7 बजे शिव दुर्गा मंदिर मेट्रो गली चौक से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 151 महिला श्रद्धालु सिर पर कलश उठाकर यात्रा में शामिल होंगी। 24 मार्च को शाम 4 बजे से सुंदर कांड का सामूहिक पाठ मंदिर प्रांगण में होगा।

खबरें और भी हैं...