- Hindi News
- National
- Ranchi News Prayers And Hymns Will Be Held Regularly At The Newly Constructed Sarna Site In Kanke
कांके में नवनिर्मित सरना स्थल पर नियमित होगी प्रार्थना-भजन
कांके | सरना समिति कांके की ओर से नवनिर्मित सरना स्थल पर रविवार से नियमित सरना प्रार्थना और भजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नगड़ी, अरसंडे, सेमर टोली, चूड़ी टोला, हुसीर, चाैड़ी बस्ती, एकम्बा सहित अन्य गांवों से बड़ी संख्या में जुटे सरना समाज के लोगों ने सिंगबोंगा एवं सरना माता का भजन गाया। अध्यक्ष रंजीत टोप्पो ने बताया कि हर रविवार को प्रार्थना होगी।