पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रीति ने इंजीनियरिंग छोड़ वीडियोज़ को बनाया कॅरियर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंजीनियरिंग का पैशन वो भी अगर एक लड़की छोड़ दे. वो भी सिर्फ नए काम के लिए. तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उस नए काम में उसका कितना जुनून होगा. बिल्कुल यही कुछ आप देख सकते हैं इंटरनेट वीडियो की दुनिया में बड़ा नाम बन चुकी प्रीति प्रणव में.   

 

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें - 1

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें - 2

 

प्रीति प्रणव यूट्यूब पर अपनी खास पहचान रखती हैं. वे मेकअप टिप्स, स्किन केयर और ईजी टिप्स एंड ट्रिक्स बताते हुए देखी जाती हैं. सिर्फ दो साल पहले प्रीति ने इसे एक कॅरियर के तौर पर चुना. आज प्रीति के चाहने वालों की संख्या लाखों में है. प्रीति ने BE किया है. वे एक आईटी कंपनी में जॉब करती थीं. लेकिन बेटी के जन्म के बाद उनके लिए जॉब करना मुश्किल हो गया. इसलिए उन्होंने जॉब छोड़ दिया. बेटी जब एक साल की हुई तो फिर जॉब करने का विचार आया. तब उन्हें जॉब से ज्यादा अच्छा यूट्यूबर्स के तौर पर नया कॅरियर शुरू करना लगा. प्रीति को खुशी है कि घर बैठे आज वे अपने वीडियोज से न सिर्फ अर्निंग कर रही हैं बल्कि नाम भी कमा चुकी हैं. इसके अलावा बेटी की देखभाल भी पूरी तरह कर पाती हैं. 

 

प्रीति के ऐसे कई वीडियोज हैं जिसमें उन्होंने मेकअप और स्किन केयर के बारे में बताया है. जब उनसे कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए मेकअप टिप्स पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि कॉलेज जाने वाली लड़कियों को सनस्क्रीन जरूर इस्तेमाल करना चाहिए. इससे सन टैनिंग का असर नहीं होता और स्किन प्रॉब्लम से बचाव होता है. उनके अनुसार कॉलेज गोइंग गर्ल्स कम ब्यूटी प्रोडक्ट्स का यूज करके भी अपनी खूबसूरती को निखार सकती हैं.

 

सिर्फ 5 मिनट में ईजी मेकअप:
प्रीति कहती हैं आजकल टाइम की कमी है. गर्ल्स अक्सर अपनी खूबसूरती पर ध्यान नहीं दे पातीं. ऐसे में ऑफिस या कॉलेज जाने से सिर्फ पांच मिनट पहले ईजी मेकअप टिप्स फॉलो कर सकती हैं. इसके लिए सबसे पहले चेहरे को क्लींजिंग मिल्क के साफ कर लें. अब टोनिंग करें. उसके बाद प्राइमर, बीबी क्रीम, मॉइश्चराइजर, कॉम्पेक्ट पाउडर, काजल और आइलाइनर से अपनी खूबसूरती को बढ़ाएं.

 

गर्मी में ऐसे करें स्किन केयर:
गर्मी में स्किन केयर रूटीन के लिए प्रीति एलोवेरा जैल जैसी नेचुरल चीजें लगाने की सलाह देती हैं. प्रीति के अनुसार एलोवेरा जैल लगाने से सन टैनिंग और सनबर्न का असर कम होता है. इसी तरह मुल्तानी मिट्टी भी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करती हैं. लिपस्टिक के आल टाइम फेवरेट शेड्स के बारे में बताते हुए प्रीति न्यूड शेड्स और स्किन के अनुरूप ऑरेंज के डिफरेंट शेड्स लगाने की सलाह देती हैं.

 

ये है प्रीति का डेली केयर फॉर्मूला:
प्रीति रोज पांच घंटे वीडियोज के माध्यम से महिलाओं की स्किन और मेकअप रिलेटेड प्रॉब्लम तो दूर करती ही हैं साथ ही रेसिपीज और ऐसी टिप्स एंड ट्रिक्स लोगों को बताती हैं जो डेली लाइफ में यूजफुल हैं। जल्द ही प्रीति अपने ब्लॉग की शुरूआत करने वाली हैं। प्रीति अपनी ब्यूटी का खास ध्यान रखती हैं और कम शब्दों में अपने ब्यूटी सीक्रेट्स इस तरह बताती हैं : 

 

फेवरेट क्रीम : ओले नेचुरल व्हाइट 


मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन : फेस वॉश से चेहरा धोने के बाद डे क्रीम कभी नहीं भूलती. 
नाइट स्किन केयर रूटीन : फेस वॉश करने के बाद नाइट क्रीम, अंडर आई क्रीम और लिप बाम रोज लगाती हैं.
हेयर केयर कैसे करती हैं : शैंपू करने से पहले बालों में ऑयल लगाती हैं. इससे हेयर प्रॉब्लम दूर होती है.
हेयर केयर टिप : अगर शैंपू सूट न करे तो उसमें एलोवेरा जैल मिलाकर लगाएं. इससे बालों की शाइनिंग बढ़ती है. हेयर फॉल कम होता है.
स्किन केयर टिप : रोज चेहरे पर बेसन लगाएं। इससे स्किन प्रॉब्लम दूर होती हैं.

खबरें और भी हैं...