पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. IPL के 11वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की को-ओनर प्रिटी जिंटा अपने गुस्से को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। पहले टीम के मेंटर वीरेंद्र सहवाग के साथ अनबन की खबरें और अब एक मंत्री जी पर उनके भड़कने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो बुधवार रात को मुंबई इंडियंस के हाथों पंजाब को मिली शिकस्त से पहले ही मंत्री जी ने प्रिटी जिंटा को गुस्सा दिला दिया। पंजाब टीम 3 रन से ये रोमांचक मुकाबला हार गई। क्या है मामला ?
- पंजाब की टीम का होम ग्राउंड मोहाली से इंदौर शिफ्ट हो गया है। बुधवार रात मुंबई इंडियन्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच खेला गया।
- रिपोर्ट के मुताबिक, ये मैच देखने के लिए मप्र सरकार के एक मंत्री फैमिली सहित भोपाल से इंदौर आए। उन्होंने फ्रेंचाइजी से VVIP पास की मांग की।
- लेकिन फ्रेंचाइजी ने VVIP पास देने की बजाय, उन्हें गैलरी में बैठने का पास दे दिया; जिससे मंत्री जी भड़क गए।
और गेट पर लगवा दिए ताले
- इसके बाद मंत्री जी ने स्टेडियम से सटे तीन गेटों पर ताले लगवा दिए। ये तीनों रास्तें एक स्कूल के मैदान से होकर गुजरते हैं।
- यही नहीं, मंत्री जी ने स्कूल के मैदान में पार्किंग न करने का भी आदेश दे दिया। इस बारे में जब प्रिटी को पता चला, तो वे काफी नाराज हो गईं।
प्रिटी ने जताई नाराजगी
- रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद प्रिटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले में अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के अफसरों और उनके काम करने के तरीकों पर सवाल उठाए।
- वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब के सीईओ सतीश मेनन ने बताया कि हर मैच में अधिकारी 60-70 लाख रुपए तक के टिकट की मांग करते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.