सीरिया में शांति बहाली हेतु वार्ता के लिए तैयार : मैक्रों
सीरिया में शांति बहाली हेतु वार्ता के लिए तैयार : मैक्रों
मैक्रों ने रविवार को समाचार चैनलों बीएफएम टीवी, आरएमसी रेडियो और मीडियापार्ट ऑनलाइन न्यूज को बताया, \"\"मैं यह शुरुआत से कह रहा हूं कि चिरस्थाई शांति के लिए ईरान, रूस और तुर्की के साथ वार्ता करने की जरूरत है। फ्रांस की नीति सभी के साथ वार्ता करने की है।\"\"
अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने सीरिया द्वारा कथित तौर पर रासायनिक गैस के इस्तेमाल पर प्रतिक्रियास्वरूप उस पर हवाई हमले किए हैं।
--आईएएनएस