- Hindi News
- National
- Ranchi News Prepared To Send Baby Elephant Separated From Herd To Manoharpur Ranchi
झुंड से बिछड़े शिशु हाथी को लाया गया मनोहरपुर, रांची भेजने की तैयारी
मनोहरपुर | झुंड से बिछड़े हाथी के बच्चे को वापस भेजने की तमाम कोशिशें नाकाम होने के बाद वन विभाग बुधवार को हाथी के बच्चे को मनोहरपुर ले आया है। उसे वन विश्रामागार में रखा गया है। गुरुवार को हाथी का पुनः स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ संजय घोलटकर ने उसे रिहाइड्रेट करने के लिए स्लाइन चढ़ाया। अब हाथी पूरी तरह से स्वस्थ है। पोड़ाहाट वन प्रमंडल पदाधिकारी शिवकुमार प्रसाद ने बताया- शिशु हाथी को दो दिन में बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी, रांची भेज दिया जाएगा।