- Hindi News
- National
- Ranchi News President And Secretary Of More Than A Dozen Marwari Organizations Honored Among The Traditional Songs Of Holi
होली के ट्रेडिशनल सॉन्ग के बीच एक दर्जन से अधिक मारवाड़ी संगठनों के अध्यक्ष और सचिव हुए सम्मानित**
holi celebraiton
कोलकाता के इंदिरा डांस ग्रुप ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए**
मारवाड़ी सहायक समिति की ओर से हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में होली के दिन मारवाड़ी समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कोलकाता से अाए इंदिरा डांस ग्रुप के सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समाज को खूब झुमाया दिया। कलाकारों द्वारा होली के पारंपरिक गीत, भजन गाए गए। समाज के बड़े बुजुर्गों ने उपस्थित सदस्यों और उनके परिजनों को आशीर्वाद दिए। एक दर्जन से अधिक मारवाड़ी संस्थाओं और संगठनों के अध्यक्षों और सचिवों को सम्मानित किया गया।
सभी ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर गले मिलकर बधाई दी। आयोजन में समाज के झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, अग्रवाल सभा, माहेश्वरी सभा, दिगंबर जैन पंचायत, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, हरियाणा संघ, झारखंड प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा, समर्पण महिला शाखा,ओसवाल संघ, विजयवर्गीय सभा, राजस्थानी प्रोफेशनल एसोसिएशन, मारवाड़ी महिला मंच-रांची शाखा, मारवाड़ी सैन समाज, खंडेलवाल वैश्य संघ, राजहरिमा मेघाजीवी संभार संस्थाओं के पदाधिकारियों-सदस्यों ने हिस्सा लिया।