पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगुना. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 अप्रैल को गुना आएंगे। इसकी अधिकृत पुष्टि होते ही पुलिस, प्रशासन एवं नगर पालिका काम में जुट गई है। जिस जगह से उनका काफिला गुजरेगा, उस मार्ग को चाक चौबंद किया जा रहा है।
नपा ने मंगलवार सुबह ही राष्ट्रपति के भाई रामस्वरूप भारती के घर तक फैले अतिक्रमण को हटाने नपा का अमला पहुंचा इस दौरान करीब 15 से अधिक अितक्रमण हटाए गए। उन्होंने विरोध किया।
परेड ग्राउंड पर होगा राष्ट्रपति का अभिनंदन कार्यक्रम
नगर पालिका के अमले ने लोगों को समझाया कि यहां सड़क बनाई जाएगी। तब वह चुप हुए। राष्ट्रपति की चर्चाएं तो थीं, लेकिन अधिकृत पुष्टि नहीं हो रही थी। मंगलवार सुबह ही कलेक्टर, एसपी के पास भोपाल से उनके आने की सूचना आई। इसके बाद अधिकारी काम में जुट गए। शहर में जगह-जगह साफ-सफाई कराई जा रही है। डिवाइडरों का रंग-रोगन कराया जा रहा है। राष्ट्रपति के निज निवास हनुमान काॅलोनी में मंगलवार को नपा का अमला पुलिस बल के साथ पहुंचा। जिस जगह से राष्ट्रपति का वाहन निकलेगा उसमें किसी तरह का अवरोध नहीं होना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सलूजा ने बताया कि बुधवार से ही सड़क बनाने का काम शुरु हो जाएगा। नपा द्वारा राष्ट्रपति का नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम रखा है। यह आयोजन परेड ग्राउंड पर होगा।
यह काम होंगे
हनुमान चौराह को ठीक कराया जाएगा, डिवाइडरों की रंगाई-पुताई होगी। राष्ट्रपति का काफिला एरोडम से निकलेगा। इसलिए कैंट स्थित मुक्तिधाम के सामने से अतिक्रमण हटेगा, यहां जितनी भी दीवारें हैं उनकी पुताई होगी। नेहरु पार्क भी ठीक किया जाएगा। वहीं राष्ट्रपति के भाई जहां रहते हैं, वहां पर 5 पोल शिफ्ट किए जाएंगे।
तोड़ा आशियाना
राष्ट्रपति के आने की सूचना के बाद उनके भाई रामस्वरूप भारती के निवास तक पहुंचने वाले रास्ते में किए गए अतिक्रमण को नपा अमले ने हटाया ।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.