पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवाशिंगटन. डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने वकील माइकल कोहेन को बतौर चुनावी खर्च 2 लाख 50 हजार डॉलर (करीब1.70 करोड़ रुपए) का भुगतान किया था। माना जा रहा है कि इसमें 1 लाख 30 हजार डॉलर (करीब 88 लाख रुपए) की वह रकम भी शामिल थी, जो एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डैनियल्स को दी गई थी। ट्रम्प ने मंगलवार को ऑफिस ऑफ गवर्नमेंट एथिक्स (ओजीई) में वित्तीय खुलासे का फॉर्म दाखिल किया। एजेंसी ने समीक्षा के बाद इसे बुधवार को सार्वजनिक किया। हालांकि, दस्तावेजों में इस भुगतान की वजह नहीं बताई गई है।
क्या है मामला?
- न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डैनियल्स और ट्रम्प के बीच 2006 में जिस्मानी रिश्ता रहा था। खुद डैनियल्स ने यह बात मानी थी।
- ट्रम्प पर अारोप है कि 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के वक्त उन्होंने डैनियल्स को उनसे रिश्ते की बात उजागर न करने के एवज में 1 लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था।
- ट्रम्प ने भी 3 मई को स्वीकार किया था कि उन्होंने डैनियल्स को भुगतान करने के लिए कोहेन को 1 लाख 30 हजार डॉलर दिए थे।
पैसों के लेनदेन का ऐसे हुआ खुलासा
- ट्रम्प ने मंगलवार को अपने वित्तीय लेनदेन की जानकारी देने के लिए फाॅर्म भरा था। जिसकी एथिक्स ऑफिस ने समीक्षा की थी। इसमें यह बात सामने आई।
- बता दें, एथिक्स ऑफिस सरकारी कामकाजों पर नजर रखने का काम करता है। जिससे किसी भी तरह के कोई मतभेद पैदा न हों।
- ट्रम्प ने इस फॉर्म में अपनी कुल सम्पत्ति 1.4 अरब डॉलर (करीब 9 हजार 479 करोड़ रुपए) और आय 45.2 लाख डॉलर (करीब 3 हजार करोड़ रुपए) बताई है।
कोहेन ने ट्रम्प से मांगे थे पैसे
- ट्रम्प की ओर पेश किए गए फॉर्म की समीक्षा में पता चला कि कोहेन ने अपनी तरफ से राष्ट्रपति चुनाव में जो खर्च किया था वह पैसा ट्रम्प से मांगा था। उन्हें यह भुगतान 2017 में कर दिया गया था।
कोहेन के कामकाज की हो रही जांच
- कोहेन को किए गए भुगतान की जांच की जा रही है। एफबीआई ने भी उनके घर और दफ्तर पर पिछले महीने छापे मारे थे। इनमें कुछ दस्तावेज जब्त किए गए थे, जिनमें डैनियल्स को किए गए भुगतान का जिक्र था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.