पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमहाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है.
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन के आदेश पर दस्तख़त कर दिए हैं.
शनिवार को ही केंद्रीय कैबिनेट ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की सिफ़ारिश की थी.
सत्तारूढ़ कांग्रेस और सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच पंद्रह साल पुराना गठबंधन टूटने के बाद मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने शुक्रवार को इस्तीफ़ा दे दिया था.
महाराष्ट्र में पंद्रह अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्यपाल सी वी राव ने केंद्र को भेजी अपनी रिपोर्ट में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफ़ारिश की थी.
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने का आदेश दिया
महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा के बीच गठबंधन भी टूट गया है.
नए राजनीतिक समीकरणों में हो रहे चुनावों में अब चारों मुख्य पार्टियाँ कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस, शिवसेना और भाजपा अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं.
(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे फ़ेसबुक पन्ने पर भी आ सकते हैं और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.