प्रेस क्लब ने महिला दिवस पर महिला पत्रकारों को किया सम्मानित
रांची | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रांची प्रेस क्लब ने पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली महिला पत्रकारों को सम्मानित किया। एचडीएफसी बैंक के सहयोग से समारेख का अयाज रांची प्रेस क्लब में हुअा। इस दैारान वरिष्ठ महिला पत्रकार सुधा सिन्हा,सोनाली दास और शर्मिष्ठा मजुमदार को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। वहीं 60 काे उत्कृष्ट सेवा सम्मान अाैर 35 महिला पत्रकाराें काे तेजस्विनी सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया। इस बीच मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री बलबीर दत्त ने महिला पत्रकारों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर पत्रकार हरि नारायण, अनुज सिन्हा, संजय मिश्रा, नीलू श्रीवास्तव ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर पत्रकार वासवी, रेखा पाठक, पूनम केरकेट्टा, अनुपमा,चंदोश्री ने अपने-अपने अनुभव साझा किया।