- Hindi News
- National
- Ranchi News Primary Teachers Are Not Getting Salary Even After Six Months Of Appointment
नियुक्ति के छह माह बाद भी प्राथमिक शिक्षकों को नहीं मिल रहा वेतन
रांची | झारखंड प्राथमिक शिक्षकों की रविवार को विधायक क्लब के सभागार में बैठक हुई। इसमें लंबित समस्याओं पर चर्चा के बाद सरकार से शीघ्र समाधान करने की मांग की गई। महासचिव बलजीत कुमार सिंह ने कहा कि नियुक्ति के छह माह हो गए, वेतन नहीं मिल रहा है। इसके अलावा वर्ष 2015-16 में नियुक्त शिक्षकों को अंतर जिला तबादला कर गृह जिला में पोस्टिंग किया जाए, नव नियुक्त शिक्षकों की सेवा संपुष्ट करने की मांग सरकार से की है। बैठक में आनंद कुमार साहू, कयामुद्दीन, ज्ञानचंद साहू, हीरालाल यादव, प्रकाश चंद्र मेहता समेत अन्य थे।