पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा के चुनावी रोबोट होकर रह गए हैं प्रधानमंत्री : कांग्रेस

भाजपा के चुनावी रोबोट होकर रह गए हैं प्रधानमंत्री : कांग्रेस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा के चुनावी रोबोट होकर रह गए हैं प्रधानमंत्री : कांग्रेस

विपक्षी पार्टी ने कहा कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उसी जलसे में वाराणसी हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने की सतही और हल्के तौर पर रस्म अदायगी भी कर ली। जहां वाराणसी के लोग शोक में डूबे थे, वहीं यहां के सांसद मोदी दिल्ली में कर्नाटक की अधूरी जीत के नशे में मस्त थे।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रवक्ता अरुण प्रकाश सिंह ने आईपीएन से बातचीत में कहा, \"\"यह हादसा प्राकृतिक या कोई अनहोनी घटना न होकर पूरी तरह से प्रशासन और निर्माण एजेंसियों की घोर लापरवाही और आम जन के जान-माल के प्रति उपेक्षा का दुष्परिणाम है, फिर भी हमारे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री में कोई अपराधबोध या संवेदना नहीं है।\"\"
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...