पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विंडसर कैसल में शादी के बंधन में बंधे प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल

विंडसर कैसल में शादी के बंधन में बंधे प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विंडसर कैसल में शादी के बंधन में बंधे प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल

मेगन शाही शादी में गलियारे पर चलने वाली पहली शाही दुल्हन बनीं। वह आधे रास्ते में कॉर्नवॉल के ड्यूक प्रिंस चार्ल्स से मिली, जो उन्हें चैपल के गायकगण के गलियारे से नीचे ले गए। उनके पिता थॉमस मर्केल स्वास्थ्य कारणों के चलते समारोह में उपस्थित नहीं हो सके।
सैंट जार्ज चैपल में आमंत्रित 600 हस्तियों के बीच भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, ओपरा विनफ्रे, जार्ज एंड अमाल क्लूनी, डेविड एंड विक्टोरिया बेकहम, एल्टन जॉन, टॉम हार्डी, जेम्स कॉर्डन, जेम्स ब्लंट और केरी मुल्लीगन के साथ दिग्गज सितारे मौजूद थे।
टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स और रग्बी स्टार जोनी विलकिनसन भी यहां मौजूद रहे।
यह समारोह रानी एलिजाबेथ द्वितीय, उनके पति प्रिंस फिलिप, प्रिंस विलियम, उनकी पत्नी कैथरीन, प्रिंस हैरी के अंकल और कैथरीन की बहन पिप्पा मिडलटन की मौजूदगी में हुआ।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...