पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलंदन. इंग्लैंड के प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल आखिरकार एक दूसरे के हो गए। वेडिंग सेरेमनी के बाद ये रॉयल कपल बग्घी की सवारी पर निकला। दोनों ने महल के बाहर उन्हें देखने के लिए इंतजार में खड़े अपने लाखों लोगों का अभिवादन किया। इस शाही शादी का गवाह बनने के लिए दुनियाभर से लोग पहुंचे थे और ये बर्कशायर की सड़कों पर दोनों तरफ इंग्लैंड का झंडा लहराते नजर आए।
- बग्घी पर सवार ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी और डचेज ऑफ ससेक्स मेगन लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आए।
- रॉयल कपल अपने फैन्स से मिलने कैसल से सिटी के सेंटर तक गए और फिर वापस कैसल आए। इनके फैन्स कैसल हिल से लेकर शहर के सेंटर तक मौजूद रहे।
- इनमें से कुछ फैन्स तो कैसल की दीवार पर कैम्प लगाकर एक दिन पहले जमे हुए थे, ताकि उन्हें सही जगह से सेरेमनी देखने को मिल जाए।
- लोगों ने रॉयल कपल की जमकर तारीफ की। एक फैन राचेल कार्टर ईगलेटन ने कहा कि मेगन बहुत खूबसूरत दिख रही थीं। वो बिल्कुल किसी डायमंड की तरह नजर आ रही थीं।
क्वीन विक्टोरिया की बग्घी में कपल
रॉयल कपल के लिए क्वीन की लैंडो कैरिज को तैयार कराया गया। इसे क्वीन विक्टोरिया के लिए बनाया गया था। इससे आमतौर पर रॉयलिटी रेसकोर्स के लिए जाती है।
आगे की स्लाइड्स में देखें हैरी और मेगन के बग्घी के सफर की फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.