मुंबई. 'बिग बॉस सीजन 9' के विनर प्रिंस नरूला और एक्ट्रेस
युविका चौधरी अक्सर अपनी लव-लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। शनिवार को रेडिसन फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इसमें युविका, दुल्हन की तरह सजकर रैम्प वॉक करती नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रिंस, युविका को गुलदस्त देकर प्रपोज करते हैं। प्रपोज करने के बाद प्रिंस एक्साइटमेंट में रैम्प पर ही गिर जाते हैं। युविका उन्हें हाथ देकर उठाती है और फिर दोनों गले मिलते हैं। इससे पहले जब युविका रैम्प पर आती हैं तो ऑडियंस में बैठे मंगेतर प्रिंस को वे फ्लाइंग किस देती हैं। बता दें कि युविका और प्रिंस इसी साल शादी करने वाले हैं। अपनी शादी के बारे में प्रिंस ने एक इंटरव्यू में कहा, 'हम इस साल अक्टूबर या नवंबर में शादी करेंगे। ये एक बड़ी पंजाबी शादी होगी। जगह अभी तक तय नहीं हुई है लेकिन इस साल के ख़त्म होने से पहले युविका मेरी वाइफ होगी'।