पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंब्रितानी शाही परिवार के सबसे छोटे सदस्य प्रिंस जॉर्ज की तीन आधिकारिक तस्वीरें जारी की गई हैं.
प्रिंस जॉर्ज की क्रिसमस की ये तस्वीरें ड्यूक एंड डचेज़ ऑफ कैंब्रिज ने जारी की हैं.
प्रिंस जॉर्ज ये तस्वीरें नवंबर के आख़िरी दिनों की हैं और इन तस्वीरों में वो केन्सिंग्टन पैलेस के प्रांगण में दिखाई दे रहे हैं.
ब्रितानी राजशाही के तीसरे नंबर के उत्तराधिकारी प्रिंस जॉर्ज का पहला जन्म दिन जुलाई में मनाया गया था और अब वो लगभग 17 महीने के हैं.
मीडिया का आभारप्रिंस जॉर्ज की ये ख़ास तस्वीरें प्रिंस हैरी के निजी सचिव एड लेन फॉक्स ने खीचीं है. फॉक्स स्वतंत्र फोटो पत्रकार भी रह चुके हैं.
बीबीसी के संवाददाता पीटर हंट के अनुसार प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी ने मीडिया का आभार जताते हुए ये तस्वीरें जारी की हैं.
शाही दंपति ने कहा है कि मीडिया ने उनके आग्रह का सम्मान किया है और अब तक प्रिंस जॉर्ज की \'जबरन तस्वीरें\' लेने की कोशिश नहीं की है.
शाही दंपति ने मीडिया से प्रिंस जॉर्ज के पालन-पोषण में दखलंदाज़ी नहीं करने का आग्रह किया था.
प्रिंस जॉर्ज एलेक्जेंडर लुई का जन्म 22 जुलाई 2013 को हुआ था. उन्हें हिज़ रॉयल हाइनेस प्रिंस जॉर्ज ऑफ़ कैंब्रिज कहा जाता है.
प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी ने मीडिया का आभार जताया है.
शाही दंपति ने सितंबर में बताया था कि डचेज़ ऑफ़ कैंब्रिज एक बार फिर से गर्भवती हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.