पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

IPL मैच में अनुष्का से मिलीं प्रिटी जिंट, मैच को लेकर दोनों ने दिए ऐसे रिएक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स डेस्क.  बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल का आठवां मैच आरसीबी और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। यहां टीम इंडिया और आईपीएल टीम RCB के कप्तान विराट कोहली की वाइफ अनुष्का भी मैच देखने पहुंचीं। यहां उनकी मुलाकात किंग्स इलेवन पंजाब की को-ओनर प्रिटी जिंटा से हुई। मैच के दौरान दोनों काफी देर तक बातचीत करती रहीं और हर बॉल पर दोनों के अलग-अलग एक्सप्रेशन देखने मिले। आपको बता दें कि शादी के बाद अनुष्का इस सीजन का पहला आईपीएल मैच देखने पहुंचीं थीं। बेंगलुरु की पहली जीत...

 

- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल के आठवें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 4 विकेट से हराया। 156 रनों का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 19.3 ओवर में मैच जीत लिया। एबी डिविलियर्स 57, क्विंटन डिकॉक 45, मंदीप सिंह 22 और विराट कोहली 21 रन बनाकर आउट हुए। डिविलियर्स ने अपनी पारी में 2 चौके और 4 छक्के लगाए। पंजाब के कप्तान रविंचद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। इससे पहले पंजाब की टीम 19.2 ओवर में 155 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इससे पहले बेंगलुरु अपना पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गई थी।

 

आगे की स्लाइड्स में देखें, प्रिटी जिंटा और अनुष्का शर्मा के कुछ और फोटोज... 

 

 

खबरें और भी हैं...