पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल के 12वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल ने ऐसी तूफानी पारी खेली कि उनकी टीम की को-ओनर प्रिटी जिंटा भी हैरान रह गईं। गेल के लंबे छक्कों को देखकर प्रिटी शॉक्ड नजर आईं, तो वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के बॉलर्स की धुनाई होता देख टीम को चीयर करने आईं धोनी की वाइफ साक्षी नाखुश दिखीं। गेल ने खेली ऐसी तूफानी पारी...
- इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर किंग्स इेलवन पंजाब को पहले बैटिंग के लिए बुलाया। यहां क्रिस गेल के साथ केएल राहुल ओपन करने उतरे। गेल ने शुरुआत से ही अपना विस्फोटक अंदाज दिखाया और 33 बॉल में 63 रन ठोके। इसमें उन्होंने 4 छक्के और 7 चौके लगाए।
91 मीटर लंबा था छक्का
गेल ने छठे ओवर की दूसरी बॉल पर दीपक चहर को इनिंग का सबसे लंबा सिक्स मारा। गेल ने डीप एक्स्ट्रा कवर के ऊपर 91 मीटर लंबा छक्का मारा था, जिसे देख सबकी आंखें फटी रह गईं।
नहीं जिता पाई धोनी की तूफानी इनिंग
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी की 44 बॉल पर 79 रन की तूफानी पारी के बावजूद चेन्नई ये मैच 4 रन से हार गई। 198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की ओर से धोनी के अलावा अंबाति रायडु ने 49 रन बनाए। आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी, लेकिन 12 रन ही बन सके। पंजाब की ओर से एंड्रयू टाय ने 2 और अश्विन व मोहित शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। आपको बता दें कि इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया था।
ऐसी थी पंजाब की इनिंग
- पंजाब की ओर से क्रिस गेल ने 63, केएल राहुल ने 37, मयंक अग्रवाल ने 30 और करुण नायर ने 29 रन जोड़े। चेन्नई की ओर से शार्दुल ठाकुर और इमरान ताहिर ने 2-2 और ब्रावो, वॉटसन और हरभजन ने 1-1 विकेट झटके।
आगे की स्लाइड्स में देखें, ये पूरा मोमेंट...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.