पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल के 12वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब ने तूफानी बैटिंग का प्रदर्शन किया। इसे देख टीम की को-ओनर प्रिटी जिंटा इतनी खुश थीं कि उन्होंने इसका इजहार ग्राउंड पर जाकर किया। पहली इनिंग में क्रिस गेल और केएल राहुल की तूफानी इनिंग की बदौलत पंजाब ने चेन्नई को 198 रन का टारगेट दिया था, जिसके बाद प्रिटी ने ग्राउंड पर जाकर फैंस को टी-शर्ट बाटीं और फ्लाइंग किस देते नजर आईं। पंजाब की रोमांचक जीत...
- चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी की 44 बॉल पर 79 रन की तूफानी पारी के बावजूद चेन्नई ये मैच 4 रन से हार गई। 198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की ओर से धोनी के अलावा अंबाति रायडु ने 49 रन बनाए। आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी, लेकिन 12 रन ही बन सके। पंजाब की ओर से एंड्रयू टाय ने 2 और अश्विन व मोहित शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। आपको बता दें कि इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया था।
ऐसी थी पंजाब की इनिंग
- पंजाब की ओर से क्रिस गेल ने 63, केएल राहुल ने 37, मयंक अग्रवाल ने 30 और करुण नायर ने 29 रन जोड़े। चेन्नई की ओर से शार्दुल ठाकुर और इमरान ताहिर ने 2-2 और ब्रावो, वॉटसन और हरभजन ने 1-1 विकेट झटके।
आगे की स्लाइड्स में देखें, प्रिटी जिंटा की कुछ और फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.