परमिट के बिना चल रही प्राइवेट बसें
पिंजौर । पिंजौर शहर में पुलिस को ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों पर कारवाई करने के लिए कई जगह नाके लगाए हुए देखा जा सकता है, परंतु पिंजौर शहर में जाम की समस्या को पैदा करने वाले थाने के सामने टी प्वाइंट (महाराजा अग्रसेन चौंक) पर जहां से प्रतिदिन करीब 50 हजार से ज्यादा बड़े छोटे वाहन निकलते हैं। इसमें बद्वी, बरोटीवाला व नालागढ़ की ओर जाने व आने वाले वाहन बड़े और भारी भरकम सामान से लोड यहां से निकलते है। इस दौरान यहां पर अगर एक मिनट की भी रोड में कोई बाधा आ जाए तो वाहनों की लंबी लाइनें लग जाती है।