पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दे रही है ये लेडीज, फौजी के घर हुईं हैं पैदा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जहानाबाद(बिहार)।  मखदुमपुर प्रखंड में सीआरपीएफ के एक जवान की होनहार बेटी व दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो की प्रख्यात उदघोषिका प्रिया गौतम ने सामाजिक क्षेत्र में कई उत्कृष्ट कार्य किए हैं।  करीब एक दशक से प्रिया महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ और महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कार्य करने में लगी हुई हैं। इन्हीं सामाजिक कार्यों की वजह से हाल ही में एनजीटाउन का फाउंडेशन डे और सीसीएल 2 के जर्सी लांच पर यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 2009 में हुई थी प्रिया की शादी, पति भी करते हैं सर्पोट 

 

 

 

- आकोपुर गांव की रहने वाली प्रिया गौतम इंटरमीडियट की पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 2009 में शादी के बंधन में बंध गई।

- उनके पति अनिरुद्ध गौतम जाने माने अधिवक्ता हैं, जो उन्हें हर कदम सर्पोट करते हैं।

- जहां आम तौर पर युवती की शादी के बाद उसपर कई तरह की बंदिशें लगा दी जाती है लेकिन प्रिया के साथ ऐसा नहीं हुआ।

- प्रिया के पति के साथ ही सास रनियास देवी और ससुर कृष्णनंदन शर्मा ने उन्हें हर कदम सर्पोट किया।

- उसने वर्ष 2009 में ऑल इंडिया रेडियो के लिये ऑडिशन दिया और चुन ली गयी। इसके बाद ऑल इंडिया रेडियो में उदघोषिका के तौर पर काम करने लगी।

- इन दिनों प्रिया ने दूरदर्शन के लोकप्रिय शो कृषि दर्शन मे भी बतौर उदघोषिका काम कर रही है।

- पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को आदर्श मानने वाली प्रिया महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना चाहती हैं। 

 


महिलाओं के सेल्फ डिफेंस के लिए कर रहीं प्रेरित 
- प्रिया ने बताया कि उन्होंने अपने सामाजिक अभियानों को न सिर्फ पटना बल्कि जहानाबाद, बक्सर और बांका में भी अपने मुहिम को आगे बढ़ाया है।

- प्रिया प्रधानमंत्री मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत अभियान से जुड़कर भी काम कर रही हैं।

- उनका मानना है कि यदि देश की बेटियां सुरक्षित होंगी, तभी वह शिक्षा प्राप्त कर पायेंगी। इसलिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए सबसे पहले उन्हें शारीरिक रूप से भी सशक्त होना पड़ेगा।

- वह सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम भी चला रही है। जहानाबाद जिले में भी वे महिलाओं के सेल्फ डिफेंस के लिए एक सेंटर शुरू करने की योजना पर काम कर रही हैं। 
- उन्होंने स्वयं सेवी संगठन पब्लिक रिर्सोसेस इनवेस्टमेंट यंग ऐसोशियेशन के बतौर सचिव जुड़कर सामाजिक कार्य में लगी हुयी है।

- प्रिया गौतम को हाल ही में बिहार की 101 सशक्त महिलाओं में शामिल किया गया है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

- केन्द्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने भी उन्हें उनकी विशिष्ट सामाजिक सेवा के लिए सम्मानित किया है। इसके अलावा प्रिया कई पुरस्कारों से भी नवाजी जा चुकी है।

- उन्हें लता मंगेशकर की आवाज बेहद पसंद है और समय मिलने पर वह उनके गाये गीतों को सुनना पसंद करती है।

- प्रिया पार्श्वगायिका बनना चाहती थी लेकिन बाद में उनकी जीवन की राह गायकी से अलग हो गई। 

खबरें और भी हैं...