पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई/कोच्चि। वेलेंटाइन डे पर प्रिया प्रकाश वारियर फिल्म 'ओरू अदार लव' के 25 सेकंड के वीडियो से रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। उनका ये वीडियो करोड़ों लोगों ने देखा। उसके बाद से प्रिया को हर कोई जानने लगा है। यही वजह है कि आज उनके पास फिल्मों और विज्ञापनों की भरमार है। हाल ही में उनका चॉकलेट ब्रांड का ऐड सामने आया है, जिसमें प्रिया एटिट्यूड दिखाती नजर आ रही हैं।
- IPL 2018 सीजन पर बेस्ड इस ऐड में प्रिया प्रकाश स्टेडियम में बैठी नजर आ रही हैं। दूसरी ओर क्रिकेटर्स प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसी बीच प्रिया के पास बॉल आती है, तो एक क्रिकेटर उनसे बॉल उठाकर देने को कहता है। जबाव में प्रिया एटिट्यूड के साथ कहती हैं- मैं फेंकी हुई चीज नहीं उठाती। इस पर लड़का कहता है- बड़ा एटिट्यूड है तो प्रिया कहती हैं- हां फ्री का है।
कौन हैं प्रिया प्रकाश वारियर...
- 'ओरू अदार लव' प्रिया की डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म के गाने में अपने एक्सप्रेशन और स्माइल से प्रिया ने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है।
- 18 साल की प्रिया केरल की रहने वाली हैं। प्रिया फिलहाल थ्रिसूर के विमला कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं।
- प्रिया को मॉडलिंग का शौक भी है और अब तक उनके तीन म्यूजिक वीडियो भी आ चुके हैं। इसके अलावा वो डांसिंग और सिंगिंग का शौक भी रखती हैं।
आगे की स्लाइड्स पर, ऐड में कुछ ऐसा दिखा प्रिया प्रकाश वारियर का अंदाज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.