पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई/लंदन। पूरी दुनिया की नजर शनिवार को ब्रिटेन में होने वाली शाही शादी पर टिकी हैं। प्रियंका एकमात्र इंडियन एक्ट्रेस हैं जो इस प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही शादी में शिकरत कर रही हैं। बॉलीवुड से सिर्फ उन्हें ही शादी का न्योता मिला है और इसमें शामिल होने के लिए वो लंदन भी पहुंच चुकी हैं। आखिर क्यों शाही शादी में पहुंची प्रियंका...
- दरअसल, प्रियंका चोपड़ा मेगन मर्केल की अच्छी दोस्त हैं। यही वजह है कि जब एक्ट्रेस मेगन प्रिंस हैरी से शादी कर रही हैं तो उन्होंने अपनी खास फ्रेंड प्रियंका को भी इनवाइट किया है।
- प्रियंका के मुताबिक, मेगन से मेरी पहली मुलाकात 3-4 साल पहले एली मैगजीन की ओर से रखे गए एक इवेंट के दौरान हुई थी। इस फंक्शन में कई टीवी एक्ट्रेस शामिल हुई थीं। प्रियंका उन दिनों टीवी सीरिज 'क्वांटिको' में काम कर रही थीं।
- इस इवेंट में मेगन और प्रियंका की मुलाकात के बाद मेगन ने अपने लाइफस्टाइल ब्लॉग के लिए प्रियंका चोपड़ा का इंटरव्यू लिया था। इसके बाद दोनों की दोस्ती और भी पक्की हो गई।
- बता दें कि टाइम मैग्जीन द्वारा मेगन को 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल होने पर भी प्रियंका ने उन्हें हार्ट टचिंग ट्रिब्यूट देते हुए इमोशनल लेख लिखा है।
आगे की स्लाइड्स पर, प्रियंका चोपड़ा के साथ एक्ट्रेस मेगन मर्केल के PHOTOS...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.