पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • What Is Priyanka Chopra Wearing To The Royal Wedding Of Prince Harry And Meghan Markle? Here The Detail

ब्रिटेन की रॉयल वेडिंग में शामिल होने पहुंचीं प्रियंका, दुल्हन ने स्पेशल इनवाइट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. ब्रिटेन के राजघराने में इन दिनों शादी की धूम है। महारानी ऐलिजाबेथ के छोटे पोते प्रिंस हैरी 19 मई को मेगन मर्केल से शादी करने जा रहे हैं। इस शादी में दुनियाभर से करीब 600 हाइप्रोफाइल लोग शरीक होंगे। जिसमें एक नाम प्रियंका चोपड़ा का भी शामिल है। वह इस रॉयल वेडिंग में शामिल होने लंदन के लिए निकल चुकी हैं। खास बात ये है कि प्रियंका को खुद दुल्हन मेगन ने इनवाइट किया है। शादी में Fascinator लुक में नजर आ सकती हैं प्रियंका...

 


 
- सोशल मीडिया पर अब इस बात की चर्चा है कि प्रियंका शादी में किस लुक में या कौन सी ड्रेस में नजर आएंगी? 

- ऐसा इसलिए क्योंकि चाहे मेट गाला हो या ऑस्कर या फिर कोई इंटरव्यू, बीते कुछ समय से प्रियंका अपने लुक पर काफी ध्यान देती हैं और उनकी ड्रेस महफिल लूट लेती है।

- कयास लगाए जा रहे हैं वह मोडेस्ट ड्रेस के साथ स्टाइलिश हैट कैरी कर सकती हैं। रिपोर्ट की मानें तो उन्हें हाल ही में कई फेमस मार्केट में हैट सर्च करते देखा गया है।  

- प्रियंका ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, "मुझे एक Hat पहनाना होगा। जल्द ही में इस न्यू लुक में दिखूंगी।"
- "मेरी एक फ्रेंड ने मुझे Fascinator की सलाह दी है। मुझे पता नहीं था कि ये क्या होता है इसलिए मैंने गूगल किया और इसका मीनिंग समझा।" 
- "सर्च करने के बाद मुझे लगा कि मैं कभी इसमें फिट नहीं आऊंगी। मैं इस छोटी टोपी के बारे में सोचकर और परेशान हो गई हूं।"
- प्रियंका इस शादी के लिए जोरों से तैयारियां कर रही हैं। वे अक्सर इवेंट, रेड कार्पेट पर स्टनिंग लुक्स में दिख चुकी हैं। 
- वहीं, इन दिनों उन्हें फ्लोरल मिडी और स्कर्ट के न्यू कोम्बो में ज्यादा देखा जा रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वे यहां पर कुछ बहुत अच्छा ही पहनने वाली हैं। 

 

 

 

आगे की स्लाइड्स में देखें प्रियंका चोपड़ा की कुछ स्टनिंग लुक वाली PHOTOS...

खबरें और भी हैं...