पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान, Priyanka Chopra Reply To Salman Khan On Twitter

प्रियंका की बॉलीवुड वापसी पर सलमान ने किया मजेदार ट्वीट, फिर ये मिला जवाब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में वापसी कर रही है। वे सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' के डायरेक्टर अली अब्बास कर रहे हैं। बता दें कि प्रियंका- सलमान 10 साल बाद साथ नजर आएंगे। दोनों 2008 में आई फिल्म 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में आखिरी बार साथ दिखे थे। प्रियंका की वापसी पर सलमान ने एक मजेदार ट्वीट किया और उनकी टांग खींचते हुए लिखा, By the Way-हमारी फिल्म हिंदी में है। सलमान के इस ट्वीट का जवाब प्रियंका ने भी मजेदार अंदाज में दिया। ये हैं सलमान-प्रियंका के ट्वीट...

 

 

- सलमान ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, #Bharat .. welcomes u back home @priyankachopra . See u soon .. By the way humari film Hindi hai ;) . 
- सलमान के ट्वीट पर प्रियंका ने जवाब देते हुए लिखा, UP Bareilly की पली बड़ी हूँ जनाब.... #DesiGirl forever. Very happy to be a part of #Bharat and see all of u on set!!

- प्रियंका पिछले 3 साल से हॉलीवुड में बिजी है। उनके कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट इस वक्त पाइपलाइन में हैं। वे फिलहाल टीवी शो क्वांटिको की शूटिंग भी कर रही है। वे A Kid Like Jake और Isn't It Romantic? फिल्मों की शूटिंग भी कर रही है। 

- प्रियंका आखिरी बार 2016 में 'जय गंगाजल' में दिखी थीं। अब दो साल बाद वो बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। 

 

 

 

आगे की स्लाइड्स में देखें सलमान-प्रियंका की फिल्मों के फोटोज...