पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • International
  • Wedding Full Of Stars, From Priyanka Chopra To David Beckham, Celebrities Came In Prince Harry's Wedding

रॉयल वेडिंग में प्रियंका चौपड़ा से लेकर डेविड बेकहम और सेरेना विलियम्स तक पहुंचे, पैलेस के बाहर खड़े थे 1 लाख फैन्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्रिटेन. अमेरिकन एक्ट्रेस मेगन मर्केल अब प्रिंस हैरी की हो गई हैं। विंडसर पैलेस के सेंट जॉर्ज चैपल में ब्रिटेन रॉयल फैमिली के प्रिंस हैरी और अमेरिकी सेलेब मेगन मर्केल की शादी हो गई। इस मौके पर दुनियाभर के सितारों का जमघट लगा। भारत से एकमात्र गेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से लेकर दुनिया के मशहूर फुटबॉलर डेविड बैकहम ने इस खास मौके पर पहुंचकर चार चांद लगा दिए। ये भी पहुंचे...

 

इस शाही शादी में रॉयल फैमिली से लेकर हॉलीवुड स्टार तक 2000 से ज्यादा गेस्ट्स पहुंचे। इनमें जॉर्ज क्लूनी, डेविड-विक्टोरिया बेकहम, इदरिस एल्बा, ओपरा विन्फ्रे, सेरेना विलियम्स और जेम्स हैसकल जैसे नाम शामिल हैं। वहीं चैपल के बाहर एक लाख से ज्यादा फैन्स शाही कपल को देखने के लिए मौजूद रहे।

 

- मेगन अपनी मां के साथ बर्कशायर के क्लीवेडेन हाउस होटल से विंडसर कैसल पहुंची। मेगन ने ब्रिटिश डिजाइनर क्लेयर केलर का डिजाइन किया हुआ गाउन पहन रखा था।

- मेगन और उनकी मां रॉल्स राइस फैंटम IV में कैसल पहुंचीं। ये कार महारानी के लिए 1950 में खास तौर पर बनाई गई थी। इसे प्रिंस विलियम से शादी के बाद केट मिडलटन भी इस्तेमाल कर चुकी हैं।

- वहीं प्रिंस हैरी बड़े भाई प्रिंस विलियम के साथ चर्च पहुंचे। शुरू में वो काफी नर्वस नजर आ रहे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने हाथ हिलाकर गेस्ट्स का वेलकम किया। 

- शादी में मेगन के पिता की रस्म उनके ससुर यानी प्रिंस हैरी के पिता ने अदा की। वो मेगन को चर्च में स्टेज तक लेकर गए, जिसे गिविंग अवे सेरेमनी कहा जाता है। 

- जब मेगन चर्च के अंदर पहुंची तो प्रिंस हैरी ने आगे बढ़कर उनका हाथ थामा और उनके लुक की तारीफ करते हुए कहा, ''मैं तुम्हें बहुत मिस कर रहा था।''

- इससे पहले महारानी एलिजाबेथ ने शाही जोड़े को उनकी नई उपाधियां दीं। प्रिंस हैरी को तीन उपाधियां दी गई हैं। 

- वे ड्यूक ऑफ ससेक्स, अर्ल ऑफ डम्बार्टन और बैरन किलकील के पद से पहचाने जाएंगे। रॉयल फैमिली का हिस्सा बनने के बाद अब मेगन मर्केल को भी डचेज ऑफ ससेक्स के तौर पर जाना जाएगा।

खबरें और भी हैं...