प्रियंका ने मेरे जैसे छोटे कलाकार के लिए दरवाजे खोले : वीर दास
प्रियंका ने मेरे जैसे छोटे कलाकार के लिए दरवाजे खोले : वीर दास
वीर ने गुरुवार को ट्वीट कर प्रियंका को स्वतंत्र और स्टार शख्सियत कहा।
वीर ने लिखा, \"\"मैं बस यह कहना चाहूंगा कि प्रियंका चोपड़ा एक स्वतंत्र और एक स्टार शख्सियत हैं, जिन्होंने मेरे जैसे छोटे कलाकार के लिए छोटी-मोटी चीजें करने के लिए दरवाजें खोल दिए, तो अगर आपको हम दोनों के बारे में आलेख लिखने की जरूरत महसूस होती है तो एक ऐसा आलेख लिखे, जो उन्हें श्रेय देता हो और उनकी सराहना करता हो।\"\"
फिल्म \'गो गोआ गॉन\' के अभिनेता वार्नर ब्रदर्स निर्मित एफबीआई सीरीज के शो \'व्हिस्की कैवलियर\' के लिए अनुबंधित किए गए हैं। शो में वीर दास एफबीआई के मुख्य एजेंटों में से एक जय दत्ता के किरदार में नजर आएंगे।
टीवी शो \'इन थ्योरी\' के बाद अमेरिकी टेलीविजन में वीर का यह दूसरा शो है।
--आईएएनएस