प्रियंका दोस्त की शाही शादी को लेकर उत्साहित
प्रियंका दोस्त की शाही शादी को लेकर उत्साहित
अभिनेत्री ने शनिवार को लड़कियों के एक समूह की तस्वीर साझा की और लिखा, \"\"शादी पूर्व की मस्ती! ्नरात के 12.10 बजे.. और अब भी ड्रेस का इंतजार! मस्ती के क्षण।\"\"
\'मैरी कॉम\' की अभिनेत्री ने शुक्रवार को ट्रेसीज स्टूडियो के अंदर अपना इंस्टाग्राम स्टोरी वीडियो तैयार की। \'क्वाटिको\' की अभिनेत्री ने इसके साथ लिखा, \"\"ओह, अब मुझे यह मिल गया।\"\"
वह शुक्रवार को डिजाइनर फिलिप ट्रेसी के स्टूडियो में अपने बालों को ठीक कराने गई थीं।
ब्रिटेन पहुंचने के कुछ क्षण पहले, प्रियंका ने खुद की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, \"\"ब्रिटेन में सूर्य की किरणों ने स्वागत किया।\"\"
मेगन मर्कले मार्ले, प्रिंस हैरी के साथ विंडसर में सेंट जॉर्ज चैपल में शादी के बंधन में बंधेंगी।
उनकी मां डोरिया रैगलैंड अपनी बेटी के साथ शादी में उपस्थित होंगी।
--आईएएनएस