20 को डीसी ऑफिस में सुनी जाएंगी समस्याएं
पंचकूला | डीसी ऑफिस में 20 मार्च को सुबह 11 बजे मंथली मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। यह जिला लोक संपर्क और कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक है। डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि इस मीटिंग में खेल एवं युवा कार्यक्रम और मुद्रण एवं लेखन सामग्री मंत्री संदीप सिंह पहुंचेंगे। मीटिंग में पूर्व निर्धारित समस्याओं को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में दोनों परिवादों की सहमति से निपटारा किया जाएगा।