पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. भेल की प्रकाश नगर, आजाद नगर और मोहन नगर की महिलाएं 2 अप्रैल से सब्जी मंडी के पास खुली शराब दुकान का विरोध कर रही हैं। 15 दिन से विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस और आबकारी विभाग शराब की दुकान और पीने वालों का बचाव कर रही है। धमकी दी जा रही है कि शराब दुकान के सामने विरोध प्रदर्शन किया तो उन्हें शासकीय काम में बाधा डालने के आरोप में जेल भेज दिया जाएगा। हालांकि इधर एसडीएम मुकुल गुप्ता ने सोमवार को पहुंचकर महिलाओं से बातचीत कर आश्वासन दिया है, कि दुकान जल्द हटा दी जाएगी।
शराब पीकर खटखटाते हैं दरवाजा
बुजुर्ग महिला मनोरमा रत्नोदय ने बताया कि शराबी अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हैं। कुछ बोलो तो गाली गलौच पर उतर आते हैं। कविता दुबे ने बताया कि लोग शराब पीकर कॉलोनी में घुस आते हैं दरवाजा खटखटाते हैं।
जोन-2 एएसपी विकास सेहवाल ने बताया कि शराब की दुकान हटाने की जिम्मेदारी आबकारी विभाग और जिला प्रशासन की है। महिलाओं को किसी तरह की धमकी नहीं दी गई है। कुछ स्थानीय लोग शराब पीकर चक्काजाम करने की धमकी दे रहे थे तो उन्हें चेतावनी जरूर दी थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.