पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. खंडवा रोड पर स्थित शराब दुकान का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। अब तक दुकान दो बार शिफ्ट की जा चुकी है। अब तीसरी ऐसी जगह शिफ्टिंग की तैयारी है, जहां दो तीन स्कूल, एक गर्ल्स होस्टल और रानी बाग कॉलोनी है। यहां के रहवासियों काे जब इसका पता लगा तो उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
रहवासियों के अनुसार शराब दुकान उनके मेन गेट के पास खाली पड़ी जमीन पर शिफ्ट हो रही है। जहां पर दुकान शिफ्ट की जा रही है, वहां से 50 से भी कम मीटर की दूरी पर क्वींस कॉलेज स्कूल, इम्पीरियल स्कूल, दिगंबर स्कूल, एक गर्ल्स होस्टल व हमारी कॉलोनी है। इस कारण रहवासी इस दुकान को यहां शिफ्ट नहीं होने देंगे।
इधर जिस स्थान पर दुकान का बोर्ड लगाया गया है, वहां कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा की कंपनी का एंट्रेंस है। उन्होंने बताया कि दुकान काॅलोनी के ठीक पास और उनकी कंपनी के ठीक सामने लगा दी है। इसलिए वे भी रहवासियों के साथ विरोध कर रहे हैं।
अनशन की भी तैयारी
अधिकारियों से नरेंद्र सलूजा ने कहा कि यदि दुकान यहां खुली तो वह भी रहवासियों के साथ आमरण अनशन, धरना, स्कूली बच्चों व रहवासियों के साथ सड़क पर बैठेंगे। रानीबाग कॉलोनी के रहवासी संघ के सदस्य शनिवार शाम 7 बजे दुकान के बाहर प्रदर्शन करने भी उतरे। रहवासियों ने अपनी एकजुटता दिखाकर शराब दुकान का जमकर विरोध किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.