- Hindi News
- National
- Panchkula News Protest Of Over 250 Extension Lecturers At Panchkula Chandigarh Border
250 से ज्यादा एक्सटेंशन लेक्चरर्स का पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर प्रोटेस्ट
न गिरफ्तारी के लिए बस और न घायलों के लिए एंबुलेंस का बंदोबस्त
जब लेक्चरर्स प्रोटेस्ट कर रहे थे तो यहां पर ना तो पुलिस की ओर से लेक्चरर्स को गिरफ्तार करने के लिए रोडवेज की बस थी। जबकि, लाठीचार्ज या वाटर कैनन से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए भी कोई एंबुलेंस का प्रबंध नहीं किया गया था। जब टीचर आगे बढ़ने लगे उसके बाद जाकर पहले यहां पर आनन फानन में रोडवेज की बस बुलाई गई और उसी वक्त एक एंबुलेंस भी बुलाई गई।
चंडीगढ़ की सीमा पर पहुंचे तो चंडीगढ़ पुलिस एक्शन मे आ गई।
पंचकूला पुलिस साइड खड़ी होकर देखती रही चंडीगढ़ पुलिस का लाठी चार्ज
सेक्टर 17/18 राउंड अबाउट से लेक्चरर्स को बिना रोके पंचकूला पुलिस ने इन्हें चंडीगढ़ बॉर्डर तक आने दिया। पहले यहां प्रशासन की अोर से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था। जब यहां पर नायब तहसीलदार इश्वर को बुलाया गया तब लेक्चरर्स से बात भी की गई। इसके बाद जब लेक्चरर्स चंडीगढ़ में एंटर करने लगे तो चंडीगढ़ पुलिस ने ही पहले वाटर कैनन चलाया। चंडीगढ़ पुलिस को पंचकूला पुलिस नहीं दिखी तो डीएसपी चंडीगढ़ खुद एसीपी पंचकूला के पास गए ।
सेक्टर 17/18 राउंड अबाउट से चंडीगढ़ जाने वाले रूट किए डायवर्ट
एक्सटेंशन लेक्चरर्स वेलफेयर एसोसिएशन धरना स्थल से चंडीगढ़ की ओर से निकले थे। इसके बाद जैसे ही लेक्चरर्स सेक्टर 17/18 राउंड अबाउट पहुंचे तो यहां बैरीकेड्स लगाकर रूट डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद किसी भी आम नागरिक को इस राउंड अबाउट से हाउसिंग बोर्ड चौंक तक नहीं जाने दिया गया। पब्लिक के लिए इस रूट को डायवर्ट कर दिया गया था, जिसके बाद चंडीगढ़ रेफर होने वाले मरीजों को भी दूसरे रूट से ले जाया गया।
पंचकूला | वीरवार दोपहर 250 के करीब एक्सटेंशन लेक्चरर्स ने प्रोटेस्ट कर पंचकूल-चंडीगढ़ बॉर्डर एरिया बंद कर दिया। एक्सटेंशन लेक्चरर्स ने यहां दोपहर ढ़ाई बजे प्रोटेस्ट शुरू किया, जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने करीब 4 बजे पहले वाटर कैनन से पानी की बौछारें की और उसके बाद भी जब एक्सटेंशन लेक्चरर्स वापिस नहीं गए तो उन पर लाठीचार्ज भी कर दिया। आधा दर्जन से ज्यादा एक्सटेंशन लेक्चरर्स घायल हो गए। पंचकूला-चंडीगढ़ रूट से आने-जाने वाले लोगों को करीब 2 घंटे तक खूब परेशान होना पडा। इसके बाद साढ़े 4 बजे पंचकूला पुलिस को प्रोटेस्ट कर रहे एक्सटेंशन लेक्चरर्स ने अपनी गिरफ्तारियां दी।