- Hindi News
- National
- Namkum News Provide The Prescribed Ration At The Right Weight From The Card Number Itself Devdutt
कार्ड नंबर से ही निर्धारित राशन सही तौल पर उपलब्ध कराएं : देवदत्त
हरदाग पंचायत भवन सभागार में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुनी गयी। कई समस्याओं को मौके पर ही निष्पादन किया गया और कुछ समस्याओं को समाधान प्रखण्ड व अंचल कार्यालय में करने की बात कही गयी। इस दौरान बीडीओ देवदत्त पाठक ने कहा कि जन वितरण प्रणाली दुकान चलाने वाली महिला स्वयं सहायता समूह कार्ड नंबर से ही निर्धारित राशन सही मापदण्ड पर उपलब्ध कराएं अगर शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जल संरक्षण पर भी जोर देते हुए ग्रामीणों से पानी की बर्बादी रोकने की बात कही। इस दौरान तुपुदाना ओपी प्रभारी ने साइबर क्राइम के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी और जागरूक किया। विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों ने अपने स्तर से लोगों को विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया। मौके पर जिप सदस्य आरती कुजूर, एलईओ रेणु कुमारी, लतिका सोलंकी आदि पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग भी मौजूद थे।