पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. आईपीएल-11 में रविवार को चेन्नई ने पंजाब को और दूसरे मुकाबले में दिल्ली ने मुंबई को हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली। इसके साथ ही मुंबई और पंजाब की टीमें आईपीएल 2018 से बाहर हो गईं। लेकिन प्रिटी जिंटा को अपनी पंजाब टीम के हारने का इतना गम नहीं है, जितनी खुशी उन्हें मुंबई टीम के आईपीएल के बाहर होने से हो रही है। प्रिटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई के प्लेऑफ में न पहुंच पाने पर बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। वह अपने साथी से इस बारे में कुछ कमेंट भी कर रही हैं। आईपीएल के कुछ फैन्स ने इस वीडियो में लिप रीड करके ये बताने की कोशिश की है कि आखिर वह क्या कह रही हैं। आखिर क्या कहा प्रिटी ने...
- चेन्नई-पंजाब के मैच में पंजाब को सपोर्ट करने पहुंची प्रिटी ने अपनी साथी से कहा, 'I am just very happy that Mumbai is not going to the finals..Really happy” (मैं बहुत खुश हूं कि मुंबई फाइनल्स तक नहीं पहुंच पाई, बहुत खुश हूं)। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- दरअसल, रविवार को पहले मुकाबले में दिल्ली की टीम ने मुंबई को हरा दिया था और प्लेऑफ में जगह बना ली थी।
पंजाब-चेन्नई मैच रिपोर्ट
- चेन्नई के खिलाफ खेलते हुए पंजाब ने 153 रन बनाए। क्रिस गेल और केएल राहुल भी कुछ खास नहीं कर सके। हालांकि करुण नायर ने 54 की शानदार पारी खेली। वहीं, चेन्नई की ओर से लुंगी एंगीडी ने 4 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट झटके। शार्दुल ठाकुर ब्रावो ने दो-दो विकेट लिए।
- लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। लेकिन सुरेश रैना ने 61 रनों आखिर में धोनी के छक्के ने टीम को जीत मिली।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.