पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटियाला. 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में पंजाब का ग्राफ काफी नीचे आ गया। इस बार केवल 3 मेडल ही हाथ लगे, एक सिल्वर, दो ब्रॉन्ज। 28 खिलाड़ियाें ने भाग लिया था, लेकिन ज्यादातर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वहीं, हरियाणा से 32 खिलाड़ी थे, जिन्होंने 22 पदक हरियाणा की झोली में डाल दिए। 9 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 कांस्य। 2014 के काॅमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा ने 20 पदक जीते थे, यानी इस बार 2 पदक ज्यादा। वहीं, पंजाब ने 2014 में 9 पदक हासिल किए थे जो घटकर 3 रह गए।
पंजाब की हीना सिद्धू महाराष्ट्र को रिप्रेंसेट कर रही
वेटलिफ्टिंग में प्रदीप सिंह ने सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में विकास ठाकुर ने ब्रॉन्ज और डिस्कस थ्रो में नवजीत कौर ढिल्लन ने ब्राॅन्ज मेडल जीता है। पंजाब की रहने वाली हीना सिद्धू ने एक गोल्ड व एक सिल्वर हासिल किया है। हालांकि, वे इस बार महाराष्ट्र को रिप्रजेंट कर रही थीं। महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें 50 लाख रुपए देने की घोषणा की है।
हरियाणा देगा 1.5 करोड़ और नौकरी, पंजाब में कोई घोषणा तक नहीं
हरियाणा के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के पीछे वहां की खेल पॉलिसी भी है। खिलाड़ी वतन लौटे भी नहीं थे कि खेल मंत्री अनिल बिज ने एलान कर दिया कि गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी को 1.5 करोड़ रुपए और क्लास ए की नौकरी, सिल्वर जीतने वाले को 75 लाख रुपए व क्लास बी और कांस्य विजेता को 50 लाख रुपए और क्लास सी की नौकरी मिलेगी। वहीं पंजाब सरकार की ओर से खिलाड़ियों के लिए कोई बड़ा एलान नहीं किया गया है।
सीधी बात:अमृतकौर गिल, स्पोर्ट्स डॉयरेक्टर
सवाल : कॉमनवेल्थ क्या सुविधाएं दी हैं?
जवाब : जो भी खिलाड़ी नेशनल और इंटरनेशनल गेम्स के लिए सलेक्ट होते हैं उनके लिए पंजाब सरकार कैंप लगाती है। कोच की देखरेख में ट्रेनिंग देती है। जो पॉलिसी है उसी हिसाब से तैयारी कराती है।
सवाल : अभी पंजाब की पॉलिसी क्या है?
जवाब : अभी पंजाब की तीन प्रकार की पॉलिसी है। रिक्रूटमेंट, कैश अवाॅर्ड, ज्यूडिशन पॉलिसी। इसके बाद नई पॉलिसी बनकर तैयार हो जाएगी।
सवाल : पदक लाने वालों को क्या देंगे ?
जवाब : अभी कुछ कह नहीं सकते है, जो भी पॉलिसी में है उसके हिसाब से दिया जाएगा। लेकिन आने वाले दिनों में जब नई पॉलिसी आएगी खिलाड़ियों के लिए बहुत कुछ है।
सवाल : नई स्पोर्ट्स पॉलिसी को लेकर क्या अन्य स्टेट पॉलिसी का अध्ययन किया है?
जवाब : हां हरियाणा, राजस्थान समेत एक और दो स्टेट की पॉलिसी का अध्ययन किया है। पंजाब की पॉलिसी को और अच्छा बनाने की कोशिश चल रही है।
ऐसे बढ़ सकते हैं मेडल: लेटेस्ट तकनीक व अच्छी कोचिंग मुहैया करवाएं
हॉकी ओलिंपियन गोल्ड मेडलिस्ट सुरिंदर सिंह सोढ़ी के मुताबिक, कोचिंग स्किल्स भी बढ़ाने के साथ तजुर्बेकार कोच रखने चाहिए। पंजाब सरकार व पंजाब स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट को केंद्र सरकार के साथ मिलकर खिलाड़ियों के लिए अच्छे कदम उठाने होंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.