पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Panchkula News Purse Bought With Lifetime Warranty Was Spoiled After One Year Fined 5 Thousand

लाइफटाइम वाॅरंटी के साथ खरीदा पर्स एक साल बाद हुआ खराब, 5 हजार जुर्माना लगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}रुपए भी नहीं लौटाए... 16 दिसंबर 2018 को ई-मेल के माध्यम से कंज्यूमर को नजदीक के किसी दा मिलानो स्टोर में जाकर वॉलेट रिप्लेस करवाने को कहा गया। कंज्यूमर स्टोर पहुंचा और उसने रिप्लेसमेंट के लिए कहा तो स्टोर के कर्मचारी ने ई-मेल के माध्यम से हुए कनवरसेशन की पूरी डिटेल मांगी। कंज्यूमर ने उसे पूरी जानकारी दे दी। लेकिन न पैसे वापस हुए और न नया वॉलेट दिया गया।

पंचकूला | कंज्यूमर ने लाइफटाइम वाॅरंटी के साथ वॉलेट ऑनलाइन खरीदा। एक साल बाद वॉलेट कॉर्नर से मुड़ना शुरू हो गया और कंज्यूमर ने मामले की शिकायत कंपनी और लेदर वॉलेट कंपनी से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फोरम ने ऑनलाइन कंपनी पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। सेक्टर 9 के सवरिंदर मलिक ने ऑनलाइन लेदर वॉलेट 10 नवंबर 2017 को खरीदा। जिसकी कीमत 2699 रुपए थी और उसमें 14-14 प्रतिशत सेंट्रल व स्टेट जीएसटी भी शामिल था। ऑनलाइन वेबसाइट कंपनी की ओर से वॉलेट की कीमत में 1754.35 रुपए का डिस्काउंट देने के बाद उसकी कीमत 944.65 रुपए थी। कंपनी की ओर से उसके बाद 944.65 रुपए में 14-14 प्रतिशत सेंट्रल व स्टेट जीएसटी जोड़कर कंज्यूमर से कुल 1209.15 रुपए चार्ज किया गया। कंज्यूमर को उसकी लाइफटाइम वाॅरंटी की सुविधा दी गई। करीब 1 साल बाद वॉलेट कॉर्नर व बॉटम से मुड़ना शुरू हो गया और कंज्यूमर उसकी जानकारी 15 दिसंबर 2018 को दा मिलानो लेदर प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ साहिल मलिक को ई-मेल के माध्यम से दी और वॉलेट का फोटो भी भेज दिया।

खबरें और भी हैं...