पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पेशल डेस्क. आखिरकार अमेरिका ने सीरिया में हमला बोल दिया है। हालांकि दो दिन पहले ही यूएस प्रेसिडेंट ट्रम्प ने इसके संकेत अपने ट्वीट में दे दिए थे। ट्रम्प ने सीरिया और रूस को धमकी दी थी कि वो उस पर मिसाइल से हमला करेंगे। बीते हफ्ते सीरिया सरकार पर अपने ही लोगों पर केमिकल अटैक करने का आरोप लगा था, जिसमें 80 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इससे नाराज अमेरिका ने सीरिया को जवाब देने के लिए ये हमला किया है। इस हमले में अमेरिका के साथ यूके और फ्रांस भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सीरिया पर अब 100 से ज्यादा मिसाइल दागी जा चुकी हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले से रूस चुप नहीं बैठेगा। वो भी सीरिया के साथ इस हमले का जवाब देने की तैयारी कर रहा है। अगर अाप बीते महीनों की कई रिपोर्ट्स पर गौर करें तो पूरी दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध के बादल फिर से मंडरा रहे हैं।
आखिर क्यों हो सकता है तीसरा विश्व युद्ध?
- हम अफवाह नहीं फैला रहे। लेकिन आप बीते महीनों की खबरों पर गौर करेंगे तो इस बात को अच्छे से समझेंगे।
- सीरिया का मामला सबके सामने है। बीते दिनों सऊदी अरब ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान न्यूक्लियर बम बनाता है तो उनका देश भी बम बनाएगा।
- रूस के एक जासूस को जहर देने के मामले में ब्रिटेन और रूस के बीच तनातनी का माहौल है।
- पाकिस्तान और चीन दोनों पड़ोसी भारत के सिरदर्द बने हुए हैं।
- अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच जुबानी जंग जारी है। ऐसे समय में जब दुनिया के बड़े देश आपस में उलझ रहे हों, तो थर्ड वर्ल्ड वॉर का खतरा होना लाजिमी है।
जासूस को जहर देने के आरोप में ब्रिटेन और रूस
- पहला मामला ब्रिटेन और रूस से जुड़ा हुआ है। ब्रिटेन में एक रूसी जासूसी सग्रेई स्क्रिपल अपने घर में बेहोश हालत में मिला। उसे जहर दिया गया था।
- ब्रिटेन ने इस मामले में रूसी सरकार और पुतिन को जासूस की हत्या के लिए दोषी माना है।
- नाराज होकर ब्रिटेन ने अपने देश से रूस के 23 राजनयिकों को निष्कासित कर दिया।
- इस कार्रवाई से बौखलाए पुतिन ने भी 23 ब्रिटिश राजनयिकों को निष्कासित कर दिया।
- 2010 से ब्रिटेन में रहा पूर्व रूसी जासूस सग्रेई स्क्रिपल अपनी बेटी यूलिया विल्टशर के सेल्सबरी सिटी सेंटर के बाहर बेहोश मिला था। दोनों अभी भी गंभीर हालत में अस्पताल में हैं।
- इस पूरे मामले पर अमेरिका ने भी अंदेशा जाहिर किया था कि रूस का ये अगला रासायनिक हमला उन पर भी हो सकता है।
- बता दें कि दोनों देश अभी तक सीधे जंग से बचते रहे हैं। लेकिन कोल्ड वॉर को कोई कैसे भूल सकता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.