पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुतिन ने भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को सराहा

पुतिन ने भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को सराहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुतिन ने भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को सराहा

समाचार एजेंसी तास ने पुतिन के हवाले से कहा, \"\"हमारे रक्षा मंत्रालय एक-दूसरे के साथ काफी करीबी संपर्क और सहयोग बनाए रखते हैं। यह दोनों देश के बीच एक उच्चस्तरीय रणनीतिक साझेदारी के बारे में बताता है।\"\"
रूसी नेता ने संयुक्त राष्ट्रसंघ, ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) जैसे मंचों पर दोनों देशों की संयुक्त गतिविधियों की भी सराहना की।
मोदी की यह नौ घंटे की रूस यात्रा रूसी कंपनियों पर लगे अमेरिकी प्रतिबंध कर हल तलाशने को लेकर इस महीने की शुरुआत में हुई राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विजय गोखले की यात्रा के बाद हो रही है।
पुतिन के इस साल के अंत में भारत में वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...