पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hamirpur News Quality Education In Schools Is Not Possible Without Principal Headmasters Sanjeev

स्कूलों में क्वालिटी एजुकेशन प्रिंसिपल हेडमास्टर्ज के बगैर संभव नहीं: संजीव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्कूलों में क्वालिटी एजुकेशन प्रिंसिपल और हेडमास्टर के बगैर संभव नहीं हो सकती है। सरकार इस बात को जानते हुए भी सैकड़ों खाली पड़ी इन वर्गों की पोस्टों को भरने का नाम नहीं ले रही है। यह बात हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के जिला संजीव ठाकुर ने कही। स्कूलों में प्रिंसिपल और हेडमास्टर्स के इस 400 से ज्यादा खाली पदों को नहीं भरना गहरी चिंता का विषय बन गया है। इस साल 300 से ज्यादा और स्कूल मुखिया रिटायर्ड हो जाएंगे, अगर पहले वाली पोस्टें ही नहीं भरी गई तो भविष्य में स्कूलों की हालत भयावह हो जाएगी। हालत है यह कि अक्तूबर 2018 के बाद प्रिंसिपल्स और हेडमास्टर्स की कोई भी सूची जारी नहीं की गई है। क्वालिटी एजुकेशन के लक्ष्य को पूरा करने में भी यही सबसे बड़ी रुकावट है। स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर कोई आधिकारिक नियंत्रण नहीं रहा है।

वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों सहित स्कूलों में क्वालिटी एजुकेशन का नियंत्रण प्रभावित हो चुका है। शिक्षा विभाग आंखें मूंद कर सोया हुआ है। जिला महासचिव राजकुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष सुदर्शन कुमार, भोरंज के प्रधान अजय शर्मा, हमीरपुर के अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, नादौन के अध्यक्ष मनोज शर्मा, महासचिव नरेश पटियाल, सुजानपुर से अरुण शर्मा, हंसराज, बिझड़ी से राजेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार, हमीरपुर खण्ड के महासचिव अश्विनी कुमार, सुजानपुर से अविनाश कुमार, पवन, सुशील चौहान, राजन, मुनीष, सतीश, अजय कुमार, राजकुमार, विपन ठाकुर, अजय शर्मा, राजेंद्र सिंह, शशि ठाकुर, दिनेश कुमार, राजेन्द्र ठाकुर, बाबूराम, ओंकार अटल और प्रदीप ठाकुर ने कहा कि टीचर प्रमोशन के इंतजार में रिटायर हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...