पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सवालों में RU: प्रश्न पत्र एलएलएम का, लेकिन प्रश्न और पैटर्न डिप्लोमा कोर्स के

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर. राजस्थान विश्वविद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्रों में बड़ी संख्या में हुए गफलत के बाद अब मुख्य परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों में भी बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में तो सोमवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। विद्यार्थी  उस समय अचंभित हो गए जब पेपर के ऊपर विषय तो ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम जस्टिस-2 लिखा था लेकिन सारे प्रश्न डिप्लोमा इन एनवायरमेंटल लॉ के पेपर के थे। इस विषय की परीक्षा जून में होनी है। 

 


- विश्वविद्यालय ने अपनी गफलत पर पर्दा डालने के लिए विद्यार्थियों से तुरंत प्रश्न पत्र छीन लिए और उनसे इस संबंध में एक एप्लीकेशन लिखवाई। हालांकि, प्रश्न पत्र छीने जाने तक परीक्षार्थियों ने आंसरशीट में डीटेल फिलअप कर दी थी, पर्यवेक्षक ने स्टूडेंट्स से इसी आंसरशीट पर अगली परीक्षा देने की बात कहते हुए वह भी वापस ले ली।

- खास बात है कि यदि अब पीजी डिप्लोमा एनवायरमेंट के पेपर में एलएलएम के प्रश्न मिलने की पूरी संभावना है, यदि वक्त रहते जांच नहीं की गई तो जून में होने वाली डिप्लोमा की परीक्षा भी स्थगित करनी पड़ सकती है। 

इस सत्र की मुख्य परीक्षाओं में पहले भी करीब 6 बार बड़ी चूक हो चुकी हैं

- मुख्य परीक्षाओं में इससे पहले भूगोल के हिंदी मीडियम विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम का पेपर दे दिया गया था। परीक्षा केंद्रों पर 2 से 3 दिन पहले ही प्रश्न पत्र निकाल लिए गए थे। बीएससी फिजिक्स का प्रश्न पत्र परीक्षा पूर्व ही बाजार में आउट हो गया था। कॉमर्स फैकल्टी के एक विषय की ओल्ड स्कीम का पेपर न्यू स्कीम के स्टूडेंट्स को दे दिया गया था। आरयू पहले ही 4 पेपर निरस्त कर दोबारा से आयोजित करा चुका है।

 

 प्रवेश पत्र पर ह्यूमन राइट्स एंड क्रिमिनल जस्टिस-1 लिखा था, लेकिन परीक्षा दूसरे सेमेस्टर की थी। प्रश्न पत्र डिप्लोमा इन एनवायरमेंटल लॉ  का और पैटर्न कुछ और ही था। 
परीक्षार्थी, एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर
 

इस संबंध में जानकारी मिली है। मामले की जांच करा रहे हैं और जरूरत पड़ने पर पेपर निरस्त कर दोबारा कराएंगे। 
डॉ. वीके गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक 

 

 

खबरें और भी हैं...