पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर. रसद विभाग के 35 हजार क्विंटल गेहूं घोटाले के मामले में सोमवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के तत्कालीन उपायुक्त व आरएएस अधिकारी मुकेश मीणा एसीबी के समक्ष पेश हो गए। उन्हें और घोटाले की मुख्य आरोपी निलंबित आईएएस निर्मला मीणा से आमने सामने पूछताछ की गई। जिस तीन लाइन की चिट्ठी के आधार पर विभाग ने 35 हजार क्विंटल गेहूं आवंटित किए थे, उसकी पत्रावली आरएएस मीणा के हाथ से ही निकली थी। उनकी सहमति के आधार पर गेहूं आवंटित किए गए थे। ये चिट्ठी आरएएस मुकेश मीणा ने ही मंगवाई थी। इसके चलते उनसे पूछताछ कर एसीबी पुष्टि कर रही है और बयान ले रही है।
निर्मला सवालों से पल्ला झाड़ती रही
पूछताछ के दौरान निर्मला उनके सवालों से पल्ला झाड़ती रही, लेकिन उन्होंने जोधपुर से डिमांड का पत्र आने की बात स्वीकारी है। वहीं इस प्रकरण में गिरफ्तार किए गए गेहूं सप्लाई ठेकेदार सुरेश उपाध्याय को अदालत ने सोमवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। रविवार को सरेंडर करने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके चलते एमडीएमएच में भर्ती कराया गया था। वहां से डिस्चार्ज होने के बाद न्यायालय में पेश किया गया था।
आज पूरी होगी निर्मला की रिमांड अवधि, कोर्ट में पेश कर फिर लेंगे रिमांड
आठ करोड़ रुपए के इस घोटाले में निलंबित आईएएस निर्मला मीणा की रिमांड अवधि मंगलवार को पूरी हो जाएगी। उन्हें एक बार फिर अदालत में पेश कर एसीबी रिमांड लेने का प्रयास करेगी। मार्च 2016 में निर्मला मीणा ने जयपुर रसद विभाग को तीन लाइन की चिट्ठी लिखी कि शहर में 33 हजार परिवार बढ़ गए हैं, इसलिए 35 हजार क्विंटल अतिरिक्त गेहूं आवंटित किया जाए। यह चिट्ठी रसद विभाग के डिप्टी कमिश्नर मुकेश मीणा ने मंगवाई थी और उन्होंने गेहूं आवंटित कर दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.