पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई। मेघना गुलजार की फिल्म 'राजी' में आलिया भट्ट के पाकिस्तानी शौहर का किरदार निभाने वाले एक्टर विक्की कौशल 30 साल के हो चुके हैं। आज उनका बर्थडे है। बर्थडे पर फिल्म राजी ने उन्हें खास तोहफा दिया है। फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। चार दिन में फिल्म ने 39 करोड़ कमा लिये हैं। 16 मई 1988 को मुंबई में जन्मे विक्की ने इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलिकॉम में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। हालांकि एक्टिंग के पैशन के चलते उन्होंने विदेश में मिली इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ दी थी। शोहरत की बुलंदियों पर बैठे विक्की का बचपन कुछ दिनों तक मुंबई की चॉल में भी गुजरा है। जॉब छोड़ने के बाद विक्की ने किशोर नमित कपूर के इंस्टिट्यूट से एक्टिंग का कोर्स किया। फिल्मों में एक्टिंग करने से पहले विक्की अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन में बतौर असिस्टेंट काम करते थे और उन्होंने गैंग ऑफ़ वासेपुर में अनुराग को असिस्ट भी किया था। इसलिए नौकरी के इंटरव्यू देने जाते थे विक्की...
विक्की ने पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी के लिए कई इंटरव्यू दिए। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था- मैं बचपन से ही थियेटर करता था। ऐसे में इंजीनियरिंग की नौकरी करना मेरे लिए काफी मुश्किल काम था। विक्की के मुताबिक, मैं नौकरी के इंटरव्यू देने भी इसलिए जाता था क्योंकि मैं फिल्मों में लोगों को इंटरव्यू में जाते देखता था। मैं भी उनकी तरह नौकरी के इंटरव्यू में होने वाले एक्सपीरियंस को फील करना चाहता था।
'मसान' से मिली विक्की को पहचान...
विक्की कौशल को पहचान फिल्म मसान से मिली और इसमें उनके काम को काफी सराहा भी गया। उनकी एक्टिंग को देखते हुए अनुराग कश्यप ने उन्हें 'रमन राघव 2.0' में कास्ट किया था। शुरुआत में अनुराग विक्की को लेकर असमंजस में थे क्योंकि उनका किरदार नेगेटिव था। हालांकि ऑडिशन के बाद उन्हें पता चल गया कि इस शख्स की एक्टिंग में दम है। फिल्म में विक्की ने नशे की लत वाले शख्स का किरदार प्ले किया था।
एक्शन डायरेक्टर हैं विक्की के पिता...
विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल एक्शन डायरेक्टर और स्टंट कोओर्डिनेटर हैं। उन्होंने स्लमडॉग मिलियेनर, 3 इडियट्स और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों में काम किया है। विक्की के भाई सनी कौशल भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। वो असिस्टेंड डायरेक्टर के रूप में 'गुंडे' और 'माय फ्रेंड पिंटो' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
आगे की स्लाइड्स पर, विक्की के कौशल के अलग-अलग किरदारों की PHOTOS...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.