पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी शुक्रवार को विधान परिषद चुनाव के लिए नॉमिनेशन करने विधान परिषद पहुंची। उनके साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पूर्व हेल्थ मिनिस्टर तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे। सबसे पहले राबड़ी के नॉमिनेशन किया। इसके बाद राजद अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, खुर्शीद मोहसिन और राजद समर्थन से हम सेक्युलर के संतोष कुमार मांझी ने भी नामांकन किया।
भाजपा से सुशील मोदी और मंगल पांडेय होंगे प्रत्याशी
भाजपा ने विधान परिषद उम्मीदवारों के चयन के लिए केंद्रीय चुनाव समिति से बात करने और समन्वय के लिए उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय को अधिकृत किया है। गुरुवार को प्रदेश चुनाव समिति और कोर कमेटी की अलग-अलग हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
एनडीए में 3 सीटों पर जदयू और 2 सीटों पर भाजपा की जीत पक्की है। तीसरे सीट पर भाजपा और जदयू के बीच बात होनी है। सुशील मोदी और मंगल पांडेय का चुना जाना तय है। तीसरी सीट पर अनिर्णय की स्थिति है। लालबाबू प्रसाद को फिर मौका मिला तो फिर कोई विवाद ही नहीं, लेकिन कई नए चेहरे भी दावेदार हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.