पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंछतरपुर (इंदौर). शहर के भगवां क्षेत्र के घुवारा कस्बा में पुलिस ने एक सैक्स रैकेट पकड़ा। भाभी के नाम से मशहूर एक महिला बेटी के साथ काराेबार कर रही थी। अड्डे से 5 युवक पकड़े गए हैं। पांचों मप्र के टीकमगढ़ जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
- भगवां थाना प्रभारी ब्रजेंद्र चाचौदिया ने बताया कि लंबे समय से नगर के वार्ड नंबर 10 चिरका मुहल्ला में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी।
- मंगलवार शाम को एएसपी जयराज कुबेर के निर्देशन में एसडीओपी पीके सारस्वत की अगुवाई में हमने बिब्बो अहिरवार के घर पर छापा मारा। जहां बिब्बो, उसकी बेटी अाैर ग्वालियर की एक शादीशुदा लडकी के साथ 5 ग्राहकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। मौके से मोबाइल, बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, 2 मोटर साइकिल बरामद हुआ।
बाहर भी भेजती थी लड़कियां
चाचौदिया ने बताया, बिब्बो को सभी लोग भाभी कहकर बुलाते थे। वो करीब 15 साल से देह व्यापार का अड्डा चला रही थी। उसने बेटी को भी धंधे में उतार दिया था। मोबाइल और वाट्सएप ग्रुप के जरिए वह ग्राहकों को लड़कियों की फोटो भेजती थी, उनके रेट भी बताती थी। ग्राहक को लड़की पसंद आने पर उसे अपने घर बुलाकर लड़की उपलब्ध कराती थी। वो ग्राहकों की सुविधानुसार लड़कियां बाहर भी भेजती थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.